सीवान, फरवरी 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण का सीधा प्रसारण प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने टीवी के माध्यम से देखा और सुना। प्रधानमंत्री के विचारों से बच्चों ने ज्ञान प्राप्त किया और परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित की। इस अवसर पर नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडारी कला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोधा छपरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला सहित अन्य विद्यालयों में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, जीवन का अंतिम ल...