भभुआ, दिसम्बर 18 -- शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सचिव ने जारी किया आदेश, जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए नोडल छात्र, शिक्षक, अभिभावक और अक्षर आंचल से जुड़ी महिलाएं भी होंगी कार्यक्रम में शामिल (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवां संस्करण को सफल बनाने को ले शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश पत्र जारी किया गया है। यह निर्देश पत्र केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के शिक्षा मंत्रालय के आदेश में निर्गत किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखना तथा सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करना है। जारी निर्देश के अनुसार, कैमूर जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षक, विद्यार्थी एवं उनसे जुड़े अभिभावक प्रधानमंत्...