नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डीयू के छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री ने इस मामले में कुलपति से शिकायत की है। डूसू अध्यक्ष का कहना है कि आए दिन छात्रों की शिकायतें हमारे पास आ रही हैं। अब तो शिक्षक भी इस मामले को लगातार उठा रहे हैं। कई छात्रों ने हमने कहा है कि उन्होंने परीक्षा दी थी लेकिन उनको अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। यही नहीं परीक्षा परिणाम में भी गड़बड़ी हुई है। हम जल्द ही इस मामले को परीक्षा शाखा के समक्ष उठाएंगे। डीयू छात्र संघ सचिव मित्रविंदा करनवाल ने कहा कि मामले को छात्र संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को डीयू कुलपति से मिलेंगे। वहीं, इस पूरे मामले में डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.