आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा निगरानी में नौ विद्यालयों में खामियां मिलने पर प्रभारी डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है। परीक्षा की निगरानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही है। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से निगरानी के दौरान नौ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे ऑफलाइन पाए जाने, कॉल रिसीव न करने, कैमरे का एंगल ठीक न होने, फुटेज धुंधला आने, डीवीआर से आवाज न आने और कक्ष निरीक्षकों के एक ही स्थान पर बैठे रहने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इन कमियों को गंभीर मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों के तीन दिन अंदर संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। श्री कैफी आजमी बालिका इंटर कॉलेज मिजवां, समता बालिका इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.