महोबा, फरवरी 21 -- कबरई, संवाददाता। हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्र मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से रफूचक्कर हो गया है। इन दिनों यूपी बोर्ड समेत सीबीएसई और आईएससी की परीक्षाएं चल रही है। थाना क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी हरिशचंद्र का 17 वर्षीय पुत्र उमेश पाल अपने साथी 17 वर्षीय दोस्त शिवम के साथ शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहा था। छात्रों का परीक्षा केंद्र खन्ना के श्री ब्रम्हचारी इंटर कॉलेज में था। बरब...