शाहजहांपुर, दिसम्बर 20 -- खुटार क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही बीए की अंतिम वर्ष की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी पक्ष पर दोबारा घर पहुंचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री बीए की छात्रा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने छोटे भाई के साथ बाइक से मैलानी खीरी बीए तृतीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रही थी। गांव से बाहर कुछ दूरी पर पहुंचते ही गांव के ही एक युवक ने बाइक को आगे से जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने बाइक पर पीछे बैठी छात्रा के साथ बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की और उसे खींचने लगा। छात्रा के भाई ...