इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की बुधवार से शुरू हुई परीक्षा देने के लिए जा रही कक्षा 10 की छात्रा की स्कूटी में ट्रक के टक्कर मार देने से छात्रा घायल हो गई। भरथना थाना क्षेत्र के मोना चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई। एक छात्रा स्कूटी से परीक्षा देने के लिए जा रही थी तभी ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे छात्रा गिर कर घायल हो गई।अपनी मां के साथ परीक्षा देने जा रही छात्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...