जमुई, दिसम्बर 5 -- जमुई । निज संवाददाता केकेएम कॉलेज में चल रहे बीए की परीक्षा देने शुक्रवार को जा रहा एक बाइक सवार तीन छात्र और दूसरे बाइक पर सवार एक युवक केकेएम कॉलेज के पास भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेन्स चालक कुणाल द्वारा चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। एक बाइक पर सवार तीन छात्रों की पहचान दाबिल गांव निवासी उपेंद्र तांती के पुत्र सुमित कुमार, वीरेंद्र सिंह के पुत्र शुभम कुमार और संजीव कुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर के तेतरिया गांव निवासी कपिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार छात्र बीए की परीक्षा देने केकेएम कॉलेज जा रहा था जबकि दूसरे बा...