हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। बखरीदोआ हाईस्कूल में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा देने गई नाबालिग लड़की गायब होने का मामला सामने आया है। मामले में बगल गांव किशनपुर तेलौड़ निवासी भगवानलाल राय के पुत्र कुंदन कुमार के खिलाफ शादी की नियत से भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। 28 नवंबर को अपने चचेरा भाई के साथ लड़की को प्रायोगिक परीक्षा देने हाईस्कूल बखरीदोआ भेजी। जहां से लड़की गायब हो गई। काफी खोजबीन के क्रम में रात्रि के दस बजे फोन आया कि कुंदन कुमार भगा ले गया है और सुरक्षित है तथा शादी कर लेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...