महोबा, फरवरी 24 -- महोबा, संवाददाता। परीक्षा देने गई छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मुख्यालय कोतवाली के एक गांव निवासी पीडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री हाईस्कूल की छात्रा थी। वह अपनी पत्नी के साथ महानगर में मजदूरी करता है। बेटी दादी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 22 फरवरी को बेटी परीक्षा देने गई और गायब हो गई। घर के सदस्य खेत में काम करने गए थे। शाम को वापस आने पर बेटी को सुराग न लगने पर रिश्तेदारी में जानकारी की मगर कोई जानकारी न हो सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.