गोरखपुर, मार्च 8 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि उनकी पुत्री एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह परीक्षा देकर वापस लौट रही थी। तभी बाल बुजुर्ग के पास राकेश पुत्र अज्ञात उसका अपहरण कर अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन की गई लेकिन कही पता नहीं चल सका। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.