जौनपुर, मार्च 12 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोप हैकि परीक्षा देने घर से निकली छात्रा का फत्तुपुर निस्फी गांव निवासी युवक विनय सरोज अपने पड़ोसी कालीदीन व कुछ अज्ञात लोगों की मदद से अपहृत कर लिया। पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस छात्रा और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में दो नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा और आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.