अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के कुलदीप विहार से परीक्षा देने गई आठवीं की छात्रा लापता हो गई। चार दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग सका। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा ऑटो में बैठती दिखाई दे रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला कुलदीप विहार निवासी 15 वर्षीय किशोरी रामघाट रोड स्थित टीआर इंटर कालेज से कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रही है। रोजाना की तरह बीते दस फरवरी को वह घर से कालेज परीक्षा देने गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों में तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फुटेज में किशोरी एक ...