भदोही, मार्च 25 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 साल की छात्रा परीक्षा देने को गत दिनों घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं आई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी नतीनी कक्षा 11 में पढ़ती है। 19 मार्च की सुबह वह आठ बजे घर से परीक्षा देने के लिए निकली। वहां से उगापुर गई और फिर भदोही। लेकिन वह वापस घर नहीं आई। उसकी काफी खोजबीन किया गया, कुछ भी पता नहीं चला। इतना ही नहीं, उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। ऐस में किसी अनहोनी का डर है। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि तहरीर मिलने पर रविवार की रात को संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.