हापुड़, फरवरी 5 -- परीक्षा देने के बाद घर लौटने की बजाए संदिग्ध दशा में लापता हुई ग्यारहवीं की छात्रा का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे हडक़ंप मचने के साथ ही परिजनों को अनहोनी होने का डर भी सता रहा है। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा है, जो बुधवार की सुबह गृह परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। परंतु परीक्षा संपन्न होने के बाद वह घर लौटने की बजाए रास्ते से संदिग्ध दशा में लापता हो गई। कई घंटों तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी, जो छात्रा की तलाश में जुट गए। रिश्तेदार और परिचितों के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी कोई सुराग लग पाना संभव नहीं हो पाया है। जिससे छात्रा के साथ कोई अनहोनी घटना होने की आशंका से परिजन बुरी तरह भयभीत होकर कोतवाली पहुंच गए...