संभल, जनवरी 7 -- बुधवार की सुबह यूपी बोर्ड हाई स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार छात्रों को गांव खुशहाल पुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से चंदौसी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल निवासी साजिद पुत्र साकिर अपने दोस्त मोहम्मद समीर पुत्र बली हसन के साथ चंदौसी के एफआर इंटर कॉलेज में बाइक से बुधवार की सुबह 9:30 बजे यूपी बोर्ड हाई स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा देने आ रहे थे । जैसे ही वह गांव खुशहालपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्राली ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल ह...