प्रयागराज, मार्च 15 -- 12वीं का छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में चार-पांच लोगों ने उससे मारपीट की। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कसारी मसारी निवासी एतशाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मार्च को अपने दोस्त अन्नी सिंह के साथ इंटरमीडिएट का पेपर देकर लौट रहा था। आरोप है कि चार-पांच लोग पीछे से आए और हाथ देकर रोकन लगे। जब बाइक नहीं रोकी तो एक युवक ने टक्कर मार थी। वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान युवकों ने उससे मारपीट की। उसका दांत और हाथ टूट गया। जबकि दोस्त के सिर और पैर पर चोटें आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.