लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। आशियाना कोतवाली में अधिवक्ता ने स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रहे बेटे पर हॉकी से हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ए निवासी अधिवक्ता विजय विक्रम सिंह का बेटा उत्सव 11वीं का छात्र है। सोमवार को वह परीक्षा देने के बाद दोस्त अनिकेत और सिद्धार्थ सिंह के साथ घर लौट रहा था। एमराल्ड मॉल के पास छात्र को बिजनौर निवासी अक्षत पाण्डेय और नवनीत ने करीब छह लोगों के साथ मिल कर हमला कर दिया। उत्सव को हॉकी से पीटने के बाद आरोपित भाग गए। दोस्तों ने घटना की जानकारी उत्सव के परिवार को दी। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.