बदायूं, मार्च 12 -- परीक्षा देकर भाई के साथ घर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र को युवकों के एक गुट ने सरेराह जमकर पीटा। जब उसके भाई ने बचाने की कोशिश की, तो उसे भी मारपीट का शिकार बनाया गया। बाद में हमलावर छात्र को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के रहने वाले नासिर का बेटा नाजिर हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार को उसका सामाजिक विज्ञान का परीक्षा थी, जिसका केंद्र बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में था। परिवार के लोगों ने बताया कि नाजिर परीक्षा देकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में दबतोरी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे दर्जनभर युवकों ने इशारा कर बाइक रुकवाई और नाजिर पर हमला कर दिया। युवकों ने नाजिर को जमीन पर पटक-पटककर पीटा। वीडियो में भी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.