अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भरतुआ के पास परीक्षा देकर लौट रहे युवक के साथ हमलावरों ने बेल्टों से मारपीट कर दी। तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के जावरगेट निवासी मनीष कुशवाह एक निजी संस्थान से पढ़ाई कर रहा है। आरोप हैकि बीते 22 दिसंबर को वह परीक्षा देकर दोस्त के घर भरतुआ लौट रहा था। रास्ते में पहंुचते ही एक पुलिया के पास पहले से खड़े तीन -चार युवकों ने एक से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा कि यही दोनों हैं। इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एक हमलावर ने तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जय चौधरी निवासी लालगढ़ी सासनी औ...