मेरठ, फरवरी 20 -- मवाना मवाना के मेरठ रोड स्थित परीक्षा केंद्र से 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर गुरुवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हस्तिनापुर की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा हर्ष ठाकुर दोस्त आदेश शर्मा निवासी अनाज मंडी हस्तिनापुर के साथ 12वीं की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। दोनों छात्र एएस इंटर कॉलेज से पेपर देकर शाम को हस्तिनापुर जा रहे थे। दोनों हस्तिनापुर रोड पर पहुंचे तभी 5-6 बाइकों पर सवार 10-12 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों छात्रों पर हमला कर दिया। फायरिंग की, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। हर्ष और आदेश गं...