देवरिया, दिसम्बर 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के सोंदा के समीप मंगलवार को बाइक सवार छात्रों को ठोकर मार दिया। जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। छात्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़या बुजुर्ग के रहने वाले गोविंद यादव (23) व 22 वर्षीय गणेश वर्मा सवारी देवी महाविद्यालय तेनुआ में बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। वह प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर बाइक से मंगलवार की दोपहर घर लौट रहे थे। अभी वह सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर सोंदा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से एक ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गणेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.