नोएडा, नवम्बर 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा से एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा देकर रबूपुरा अपने घर लौट रही एक युवती की शनिवार को सिरसा गोल चक्कर के समीप सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में युवती के पिता घायल हुए हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के कलूपुरा गांव में मुकेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी बेटी को नोएडा सेक्टर 150 स्थित एक सेंटर पर एसएससी की परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गए थे। दोपहर को वापस लौटते समय सिरसा गोल चक्कर पर एक बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश घायल हुए, जबकि उनकी 25 वर्षीय बेटी अर्चना शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद ...