शामली, मार्च 13 -- कक्षा 10 की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर जंगल में ले जाकर बेहोशी की हालत में आरोपी ने दुराचार किया। बाद में आसपास के किसानों के आ जाने पर आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत में छोडकर फरार हो गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार दोपहर एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा नगर के कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव मलकपुर निवासी अंकित ने छात्रा को गांव छोडने का झांसा देकर उसको बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक भी थे। आरोपी ने छात्रा को रास्ते में कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी ने छात्रा को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आसपास के किसानों के आ जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में छात्रा को सीएचसी लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.