लखनऊ, दिसम्बर 15 -- बाजारखाला में सोमवार को बीएससी फाइनल ईयर के छात्र ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। छात्र सुबह परीक्षा देकर लौटा था। पुलिस का कहना है कि छात्र अवसाद में था। इस कारण खुदकुशी कर ली है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, नगराम के केवली गांव निवासी गौरव वर्मा (22) मां दीप्ति के साथ बाजारखाला स्थित पुराना टिकैतगंज में किराए के मकान में रहता था। चचेरे भाई आलोक वर्मा के मुताबिक गौरव क्रिश्चियन कॉलेज के बीएससी फाइनल ईयर के छात्र थे। उनकी मां एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करती थीं और गौरव पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसके पिता वेद प्रकाश गांव में रहते हैं। सोमवार सुबह गौरव फाइनल ईयर की स्कूल में चल रही परीक्षा देने गया था और मां दीप्ति ड्यूटी पर थी। दोपहर 12 बजे एग्जाम देकर घर लौटे गौरव ने कमरे का द...