पटना, दिसम्बर 17 -- हरनौत से परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र प्रिंस कुमार को घेरकर अपराधियों ने तीन गोलियां मारीं। गंभीर हालत में छात्र को पटना रेफर किया गया है। घटना मंगलवार की शाम बख्तियारपुर में फोरलेन मोड़ स्थित माधोपुर के पास की है। जख्मी प्रिंस कुमार खुसरूपुर थाना क्षेत्र के समनापर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार अपने दो साथियों के साथ आरपीएस कॉलेज,हरनौत से स्नातक पार्ट वन की परीक्षा देकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। बिहारशरीफ पटना मोड़ के समीप पहले से घात लगाए पांच-छह अपराधियों ने बाइक को घेरकर तीनों युवकों को रुकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रिंस की पहचान कर उसे गोली मारकर भाग गए। अपराधियों ने प्रिंस को तीन गोलियां मारीं, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं उसके दोनों दोस्तों को गाली गलौज कर छोड़ दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.