धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। नगर निगम चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होने जा रहा है। जिले के जिन सहायक शिक्षक/ हेडमास्टर, कर्मियों की ड्यूटी मैट्रिक-इंटर परीक्षा में है और नगर निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण में भी है। वैसे सभी शिक्षकों व कर्मियों का प्रशिक्षण आठ फरवरी को सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में होगा। कार्मिक कोषांग से निर्गत निर्वाचन प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र के साथ उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के लिए निर्धारित अवधि में केंद्राधीक्षक की अनुमति से वे यदि वीक्षण कार्य से मुक्त रहते हैं तो निर्धारित तिथि को ही प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कोषांग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है...