कोडरमा, फरवरी 2 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया। इसके पश्चात 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा ड्यूटी के दौरान पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा संचालन से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विका...