भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर । सीबीएसई ने अधिसूचना जारी कर एफिलिएटेड स्कूलों को कहा है कि यदि वे परीक्षा ड्यूटी या मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों की सूची समय पर उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो संबंधित स्कूल का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल और सुचारु संचालन के लिए सभी स्कूलों का सहयोग अनिवार्य है। साथ ही बोर्ड ने स्कूलों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़े अपने संशय को लेकर ईमेल करें। प्राप्त प्रश्नों के आधार पर बोर्ड एक विस्तृत एफएक्यू (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) सूची तैयार करेगा। जिसे सभी संबद्ध स्कूलों को साझा किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रम या समस्या की स्थिति उत्पन्न न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.