सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। होली स्पिरिट स्कूल सामटोली में आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज हॉस्पिटल के संचालक डॉ. भानु प्रताप साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर डॉ भानू प्रताप साहू ने संघर्ष और कठिनाइयों को सफलता की ऊर्जा बताते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन में आगे बढ़ने का पहला पड़ाव है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा को जीवन का एक पड़ाव बताते हुए कहा कि परीक्षा ही जीवन की अंतिम मंज़िल नहीं होती। असली सफलता वही है जो असफलता से सीखकर आगे बढ़े। वहीं अनिल कंडुलना ने कहा कि जीव...