बदायूं, फरवरी 10 -- बिसौली। राजकीय हाई स्कूल पपगांव में आशीर्वचन, प्रथम वार्षिक उत्सव, परीक्षा पे चर्चा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित तनाव, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य ममता ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, लक्ष्य नहीं। सही दिशा, परिश्रम और धैर्य से ही सफलता प्राप्त होती है। प्रधान मोहित यादव, धर्मेंद्र सिंह, शेर मोहम्मद, शोभित यादव, आशा रानी सैनी, संगीता सिंह, कृष्ण कुमार बॉथम एवं प्रदीप कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...