अल्मोड़ा, फरवरी 9 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि एलएलबी तीसरे व पांचवे सेमेस्टर और एलएलम तीसरे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्यक्रम चयन व परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है। सभी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि से पहले समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...