कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सीबीएससी और बिहार बोर्ड की परीक्षा को लेकर मंगलवार को शहर के विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही l जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा l खासकर परीक्षा केंद्र के आसपास की सड़कों और चौराहों पर जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लगी रही l शहीद चौक, सदर अस्पताल रोड, दुर्गा स्थान चौक, जीआरपी चौक, मीरचाईबाड़ी, बड़ा बाजार, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, गर्ल स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर जाम से आम लोगों के साथ वाहन चालकों को परेशानी हुई l जाम हटाने और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफ़िक और पुलिस जवानों को मशक्कत का सामना करना पड़ा l सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति बनी रही l अमूमन मंगलवार को बाजार बंदी होने के कारण जाम की समस्या से लोगों को राहत होती है l मंगलवार को सीबीएसई और बिहार...