गिरडीह, दिसम्बर 17 -- अजय सिंह , गिरिडीह। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरु होने में अब लगभग डेढ़ महीने रह गए हैं। 3 फरवरी 2026 से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होनी है। शिक्षकों की कमी के कारण जिले के कई हाई स्कूल में गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक नहीं है। इसे देखते हुए जिन हाई स्कूल में प्रमुख विषय के शिक्षक नहीं है। उन हाई स्कूलों में नजदीकी स्कूल के शिक्षक को टैग किया जाएगा। टैगिंग के बाद शिक्षक मूल विद्यालय के साथ टैग विद्यालय में तीन दिन जाकर क्लास लेंगे और बच्चों को तैयारी कराएंगें। टैग शिक्षक सप्ताह में दोनों विद्यालय में 3-3 दिन क्लास लेंगे। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने बताया कि कई स्कूलों में मुख्य विषय के शिक्षक नहीं हैं। इसे देखते हुए उन विद्यालय में नजदीक विद्यालय के शिक्षक को टैग किया ज...