मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लॉ की परीक्षा नहीं होने से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को एसकेजे लॉ कॉलेज में हंगामा किया। छात्रों ने कहा कि हम सत्र 2024-27 के छात्र हैं, लेकिन हमारी परीक्षा अबतक नहीं हुई है। परीक्षा के लिए अबतक तीन बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छात्र दोपहर 12 बजे लॉ कॉलेज पहुंचे और अधिकारियों से परीक्षा के बारे में जानकारी लेने लगे। छात्रों ने कहा कि हमलोगों का भविष्य खराब हो रहा है। इसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक छात्र लॉ कॉलेज में हंगामा करते रहे। लॉ कॉलेज के अधिकारियों ने छात्रों को मनाने का काफी प्रयास किया। छात्रों ने कहा कि कॉलेज के अधिकारी यह नहीं बता रहे हैं कि परीक्षा आखिर किस कारण से नहीं हो रही है। काफी देर के बाद कॉलेज के अधिकारियों ने कहा क...