रामपुर, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को पत्र देकर सीटीईटी परीक्षा के मद्देनजर विद्यालयों के निपुण आंकलन की तारीख बढ़ाए जाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह व जिला महामंत्री अंजुम स्नेही सक्सेना ने बीएसए कल्पना देवी को प्रार्थना पत्र दिया। उनका कहना था कि सात फरवरी को पूरे प्रदेश में सीटीईटी की परीक्षा प्रस्तावित है। इसी तारीख को बिलासपुर समेत अन्य ब्लॉक के विद्यालयों में निपुण आंकलन होना प्रस्तावित है। जबकि इस दिन अधिकतर शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...