छपरा, फरवरी 4 -- मंदिरों में परीक्षार्थियों ने मत्था टेका प्रशासन की सख्ती पर टिकी नजर न्यूमेरिक 69 केंद्रों पर चल रही है परीक्षा फोटो 13 शहर के मारुति मानस मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचे अभिभावक, परीक्षार्थी व भक्तगण छपरा, नगर प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा के दबाव और लगातार दो दिनों की परीक्षा के बाद बुधवार को मिला अवकाश परीक्षार्थियों के लिए सुकून और राहत का अवसर बन गया। इस खाली दिन का उपयोग छात्रों ने मनोरंजन से अधिक आस्था और मन की शांति के लिए किया। शहर से लेकर अनुमंडल तक के प्रमुख मंदिरों में परीक्षार्थियों की उल्लेखनीय भीड़ देखने को मिली। अधिकांश छात्र-छात्राएं बाजार घूमते और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते नजर आए। खास बात यह रही कि मंदिरों में पहुंचने वालों में छात्राओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही।छपरा शहर के प्रसिद्ध मारु...