सोनभद्र, फरवरी 23 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा के रामलखन सत्यनारायण इंटर कालेज से प्रथम पाली मे हाईस्कूल अंग्रेजी का प्रश्नपत्र देकर घर जाने को निकली छात्रा दोपहर तक जब घर नही पहुंची तो परिजनों में हड़कम्प मच गया। परीक्षा केंद्र पहुंचे परिजनों ने पूछताछ की तो छात्रा के सकुशल स्कूल से निकलने का सीसीटीवी फुटेज दिखायी दिया। इसके बाद गायब छात्रा रिया पाठक के परिजनों ने उसकी सहेलियों व अन्य छात्राओं और परिचतों से पूछताछ की तो भी कुछ पता न चलने पर डायल.100 पर गुहार लगायी। घबराये परिजनों की सूचना पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है। प्रधानाचार्य रामलखन सत्यनारायण स्कूल का कहना है कि अंग्रेजी का प्रश्न पत्र काफी अच्छा था इसलिए सभी छात्र-छात्राएं बेहद खुशगवार माहौल में थे। उम्मीद है कि छात्रा किसी सहेली के पास चली गयी हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...