बिजनौर, दिसम्बर 10 -- परिषदीय स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के लिए प्रश्न पत्र छात्र संख्या के अनुरूप नही मिले। जिसके कारण शिक्षक प्रश्नपत्र की डिमांड करते रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की समीक्षा में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा व्यवस्था दुरुस्त होने की रिपोर्ट दी। बुधवार को परिषदीय विद्यालय की अर्धवार्षिक परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 6, 7,8 में गृह विज्ञान और कृषि विज्ञान की परीक्षा होनी थी लेकिन नहटौर के दर्जन भर से अधिक जूनियर हाई स्कूलों में प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे या कम संख्या में पहुँचे। जुनियर हाईस्कूल जलालपुर आसरा, मिर्जापुर, अथाई शेख, बेगराजपुर, अमीनाबाद, पाड़ली, नसीबपुर जसमौरा आदि अनेक विद्यालय में शिक्षक अपने संकुल प्रभारी से प्रश्न पत्र मांगते रहे लेकिन कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाई। जिस कारण आसपास के विद्यालयों से प्रश्न पत...