भदोही, फरवरी 16 -- भदोही, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं जिले में शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिमसें पंजीकृत 2551 विद्यार्थियों में से 34 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षा सीसी कैमरों की निगहबानी में चल रही हैं। 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुईं हैं, जिनका समापन आगामी 18 मार्च को होगा। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हो रही है। अंतिम परीक्षा का आयोजन चार अप्रैल को किया जाएगा। जिले में हाईस्कूल के 2551 और इंटर के 2203 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह ने बताया कि शनिवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, जेडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.