मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। परीक्षा के दौरान ही केन्द्राधीक्षक के पास प्रश्नपत्र भेज दिये जा रहे हैं। इंटर परीक्षा में जांच के दौरान केन्द्रों पर यह मामला सामने आया है। बोर्ड ने इसे लेकर सभी डीएम, डीईओ और केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया है। परीक्षा केन्द्रों के भ्रमण के क्रम में ऐसा देखा गया है कि शेष प्रश्नपत्रों को उसी परीक्षा कक्ष में सीलबंद कर नहीं रखा जा रहा है। परीक्षा के दौरान ही इसे केन्द्राधीक्षक के यहां भेज दिया जा रहा है। बोर्ड ने कहा है कि इसको लेकर पहले भी निर्देश दिया गया था। इसे सख्ती से सभी केन्द्रों पर लागू करें। उस पाली की परीक्षा समाप्त होने तक उसी परीक्षा कक्ष में शेष प्रश्नपत्रों को रखा जाए। परीक्षा समाप्ति के बाद सीलबंद प्रश्नपत्रों को केन्द्राधीक्षक को भेजा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.