दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। मैट्रिक परीक्षा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। खासकर प्रथम पाली समाप्त होने और द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने के बीच शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार लगभग थम गई। बेंता में शफी मुस्लिम हाई स्कूल से लेकर एमएल एकेडमी तक दोपहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दोपहिया और चारपहिया वाहन जाम में लंबे समय तक फंसे रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने के बाद सड़कों पर दबाव कम हुआ और यातायात सुगम हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...