भागलपुर, फरवरी 6 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के तहत विज्ञान संकाय की भौतिकी विषय की परीक्षा के दौरान गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बंदर बागीचा स्थित परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा बेहोश हो गई। परीक्षा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर केंद्राधीक्षक ने कर्मियों के सहयोग से छात्रा को उठवाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। बेहोश हुई छात्रा की पहचान गोखला मिशन स्कूल, पीरपैंती की छात्रा के रूप में की गई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि परीक्षा को लेकर अत्यधिक घबराहट और कमजोरी के कारण वह बेहोश हो गई थी। स्लाइन चढ़ाने के बाद छात्रा पूरी तरह स्वस्थ हो गई, जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.