गोपालगंज, फरवरी 23 -- कुचायकोट। सासामूसा स्थित इब्राहिम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासामूसा में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान अचानक चार छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बेहोश होने वाली छात्राओं में सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिकटियां की खुशबू कुमारी, बरौली की पुतुल कुमारी, सेमन खातून तथा माझागढ़ की खुशबू कुमारी शामिल हैं। परीक्षा कक्ष में मौजूद शिक्षकों और कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि अत्यधिक घबराहट, खाली पेट परीक्षा देने आना और तनाव के कारण छात्राएं बेहोश हुईं। उपचार के बाद सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...