कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर, संवाददाता। हाई स्कूल के सिटी टॉपर छात्र ने इंटर की परीक्षा के दबाव में सोमवार को जूही यार्ड में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी गोविंद नगर ने जांच पड़ताल की। साथ ही हादसे की जानकारी छात्र के परिजन को दी। इकलौते बेटे की मौत के कारण परिवार में कोहराम मच गया। छात्र सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से बाइक लेकर निकला था। साकेत नगर निवासी आलोक पाठक प्राइवेट कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी ललिता, बड़ी बेटी मिनी, इकलौता बेटा 18 वर्षीय रौनक है। आलोक ने बताया कि बेटा बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। उसकी प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बेटा किसी को कुछ बताए बिना घर से बाइक लेकर निकला था। उन लोगों को लगा कि वह किसी दोस्त के पास या काम से गया होग...