जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों को झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) ने प्रमाणपत्रों में त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर दिया है। जैक की अधिसूचना के अनुसार, राज्य गठन से वर्ष 2024 तक परीक्षा देने वाले छात्र नाम, जन्मतिथि सहित अन्य विवरणों में सुधार के लिए एक बार आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 2024 से पहले बोर्ड देने वालों के लिए संशोधन की अनुमति नहीं होगी। जैक ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025 या उसके बाद परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र में सुधार के लिए परीक्षा वर्ष से अधिकतम तीन वर्ष के भीतर आवेदन करना होगा। तय अवधि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जैक की 99वीं बैठक में प्रमाणपत्र संशोधन की समयसीमा तय करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत परिषद द्वारा प्रारंभ से वर्ष 2024 तक आयोजित परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.