भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में अब होने वाली विभिन्न स्नातक, पीजी सहित अन्य परीक्षाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। इसके तहत विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने नई व्यवस्था बनाई है। अब परीक्षा केंद्रों को किसी भी परीक्षा कराने के बाद उपस्थिति रिपोर्ट तीन दिन के भीतर विवि परीक्षा विभाग को भेजनी होगी। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है, ताकि आगे होने वाली परीक्षाओं की पूरी जानकारी विवि को मिल सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य रिजल्ट को पेंडिंग फ्री करना है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि अक्सर पेंडिंग के मामलों को लेकर विद्यार्थी विवि पहुंचते हैं। उनकी शिकायत होती है कि परीक्षा देने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया। साथ ही कई विद्यार्थी नाम, रोल नंबर, पंजीयन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.