गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता फरवरी के मध्य से शुरू यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं का दबाव छात्रों पर भारी पड़ रहा है। कई तनावग्रस्त मनोचिकित्सक और काउंसलर की मदद ले रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के टेलीमानस सेंटर पर रोज 40 से ज्यादा छात्र काउंसलिंग करा रहे हैं। जबकि कॉलेज के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन छह से अधिक छात्र मनोचिकित्सक से सलाह ले रहे हैं। इनके अभिभावक भी परेशान हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक व टेली मानस सेंटर के नोडल इंचार्ज डॉ. आमिल हयात खान ने बताया कि इंटरमीडिएट में पढ़ रहा सिद्धार्थनगर का 17 वर्षीय छात्र आत्मविश्वास की कमी और अनिद्रा से जूझा रहा है। परिजन उसे नाजुक हालत में लेकर पहुंचे। छात्र को दो दिन भर्ती करना पड़ा। दवाओं के साथ काउंसलिंग की गई। महराजगंज की 16 वर्षीय हाईस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.