उन्नाव, फरवरी 20 -- सोनिक। बोर्ड परीक्षाओं के भारी दबाव और मानसिक तनाव के बीच एक और दुखद खबर सामने आई है। दही के टीकरगढ़ी गांव में शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान के पेपर से ठीक पहले 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय रेवा सिंह पुत्री रामलाल शहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार को वह हिन्दी का पेपर देकर आई थी और शुक्रवार को उसका सामाजिक विज्ञान का महत्वपूर्ण प्रश्नपत्र था। गुरुवार देर रात वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। देर रात जब मां सुनीता अपनी बेटी को दूध देने कमरे में पहुंचीं तो वहां का दृश्य देख उनकी चीख निकल गई। रेवा का शव फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख सुनकर घर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.