मधुबनी, जनवरी 31 -- जयनगर, एक संवाददाता । इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट एवं चाय पान की दुकान पूर्णता बंद रहेगी उक्त बात एसडीएम दीपक कुमार ने परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देते हुए बताया। इंटर परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर में 6 परीक्षा केंद्र पर कुल 3699 छात्राएं परीक्षा में भाग ले रही है। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय में प्लस टू हाई स्कूल में 824, दुल्लीपट्टी मिडिल स्कूल मे 650, राजकीय रुंगटा उच्च विद्यालय प्लस हाई स्कूल में 340, संत जेवियर्स प्लस टू हाई स्कूल में 817, माउंट कार्मल स्कूल में 634, राजकीय उत्क्रमित विद्यालय बस्ती पंचायत में 434 छात्राएं परीक्षा में भाग लेगी। कदाचार रोकने एवं शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर हर परीक्षा केंद्र पर मजिस...